फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में शाम से हुई रात

Tue, 10 Jan 2017 01:45 AM IST
इलाहाबाद, ब्यूरो
विज्ञापन
problem
विज्ञापन
शहर के कई इलाके घंटों तक भीषण जाम से जूझते रहे। वैसे तो रोज ही नए यमुना पुल पर जाम लगता है, लेकिन सोमवार की शाम करीब 4 बजे से इस समस्या ने कई इलाकों को चपेट में ले लिया। शहर के दारागंज, अलोपीबाग, कीडगंज, बैरहना, सोहबतियाबाग में वाहन रेंगते रहे। बैरहना और कीडगंज में गलियां सहारा बनीं, लोग इधर-उधर रास्ता तलाशते नजर आए। उधर, नैनी में बेथनी कान्वेंट स्कूल से शुरू होकर जाम नए पुल तक लगा रहा।  जबकि लेप्रोसी मिशन तिराहे से डांडी तक ट्रकों की लंबी लाइन लगी रही। यही हाल झूंसी पुल तक देखने को मिला। नए पुल पर ट्रकों के चलते बाइक सवार भी बमुश्किल ही निकल पाए। वैसे तो शाम को नो इंट्री है लेकिन इसका कोई असर नहीं दिखा। ट्रकों का रेला शहर में बेरोकटोक आता रहा। सोमवार से ही माघ मेले में कल्पवासियों का आना शुरू हुआ है, इसके चलते भी भीड़ बढ़ी और शहर के एक बड़े हिस्से में ट्रैफिक व्यवस्था अचानक ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें