अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर प्रतापपुर बाजार में कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य संजय तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में प्रियंका गांधी फिर सक्रिय होंगी। मौके पर मनोज पासी, राकेश पटेल, दिनेश यादव, मनोज त्रिपाठी, सच्चिदानंद त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता रवि सोनकर उर्फ गोलू सोनकर, प्रदीप कुमार, आयुष सिंह आदि मौजूद रहे।