फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी को भी दिया जाए प्रधानाध्यापक का वेतन: हाईकोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जब सहायक अध्यापक काम प्रधानाध्यापक का कर रहे हैं तो उसी के अनुरूप उनको वेतन भी मिलना चाहिए। कोर्ट ने संभल के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सभी प्रभारी प्रधानाध्यापकों को प्रधानाध्यापक पद के अनुरूप बकाया सहित वेतन का भुगतान दो माह में करने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया की कोर्ट ने गौरव यादव व 227 अन्य की याचिका पर यह आदेश दिया है।
विज्ञापन

संभल के विभिन्न ब्लॉकों में याची गौरव यादव सहित 227 सहायक अध्यापक अपने-अपने तैनाती वाले विद्यालयों में प्रभारी प्रधानाचार्य का कार्य रहे हैं, लेकिन उन्हें वेतन सहायक अध्यापक का दिया जा रहा है। इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर प्रधानाध्यापक पद के अनुरूप वेतन व बकाया आदि का भुगतान करने की गुहार लगाई।
याची के वकील विवेक कुमार तिवारी ने दलील दी कि समय-समय पर उच्चतम न्यायालय व इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यह आदेश दिया है कि कोई कार्मिक प्रभारी के रूप में काम करता है तो वह उस पद के अनुरूप वेतन व भत्ता पाने का हकदार है। कोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए याचियों को प्रधानाध्यापक पद के अनुरूप वेतन व भत्ता आदि देने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें