तय तिथि से आठ महीने पहले बना बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे उद्घाटन के लिए तैयार है। उत्तर प्रदेश के इस पांचवें एक्सप्रेस वे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को जनता को समर्पित करेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने मंगलवार को जालौन के कैथेरी टोल प्लाजा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पहुंच कर जायजा लिया। मंत्री ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया साथ ही उद्घाटन समारोह स्थल पर जाकर अधिकारियों को समारोह को भव्यतम बनाने का निर्देश दिया।