फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागवाल तख्त को मिले स्थायी रूप

Fri, 12 May 2017 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,इलाहाबाद
विज्ञापन
culture
विज्ञापन
तीर्थपुरोहितों ने गंगा-यमुना पर पक्के घाटों के निर्माण सहित प्रयागवाल तख्त को स्थायी रूप देने और मेला प्राधिकरण में शामिल किए जाने की मांग की है। लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रयाग अर्द्धकुंभ के मद्देनजर कई तरह के सुझाव भी दिए। तीर्थपुरोहितों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने तीर्थपुरोहितों के महत्व को रेखांकित किया। साथ ही गंगा की निर्मलता के लिए उनसे अपने यात्रियों को सीख देने की सलाह भी दी। कहा, सबसे अधिक यात्री तीर्थपुरोहितों के यहां ही आते हैं, ऐसे में उनसे खुले में शौच न करने और पूजन सामग्री गंगा में न फेंकने को कहें। मेला प्राधिकरण के सवाल पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताई। साथ ही तीर्थपुरोहितों को भी यथोचित स्थान देने का भरोसा दिया। तीर्थपुरोहितों ने मुख्यमंत्री से प्रयाग आगमन पर गंगा पूजन का अनुरोध किया जिस पर उन्होंने इलाहाबाद आने पर उनके संग बैठक का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल में पं.सुभाष पाडेय, हीरामणि भारद्वाज, राजेंद्र पालीवाल, गोपाल मिश्र, राजेश तिवारी, अमरनाथ तिवारी, संतोष भारद्वाज, आशुतोष पालीवाल, रवि मिश्र आदि शामिल थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें