फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Weather : तेज धूप के आगे बेअसर हुईं हवाएं, उमस हावी, अगले चार दिनों तक बारिश का अलर्ट

Wed, 20 Aug 2025 06:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पिछले चार दिन से बारिश न होने का असर मौसम पर पड़ा है। तेज धूप के आगे इन दिनों चल रहीं हवाएं बेअसर हो गई हैं और उमस भरी गर्मी लोगों पर हावी है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
तेज धूप के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले चार दिन से बारिश न होने का असर मौसम पर पड़ा है। तेज धूप के आगे इन दिनों चल रहीं हवाएं बेअसर हो गई हैं और उमस भरी गर्मी लोगों पर हावी है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बुधवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादलों का जमावड़ा देखने को मिला। मगर सूर्य की ऊष्मा के आगे बादल असहाय नजर आए। इस बीच चल रहीं हल्की हवाओं ने कुछ राहत तो दी लेकिन उमस के आगे इनका ज्यादा जोर नहीं चल सका।

मौसम के जानकारों का कहना है कि अगले चार दिनों तक मानसून पूरी तरह से सक्रिय रहेगा। 21 से 26 अगस्त तक तेज बारिश की संभावना है। इस बीच तेज हवाओं के साथ आसमान में बिजली चमकने की भी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें