फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज का मौसम : सर्द हवाओं ने डाला डेरा, दो दिन में 4.5 डिग्री लुढ़का पारा

Thu, 19 Nov 2026 03:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। प्रयागराज में ठंड ने धीरे-धीरे दस्तक तेज कर दी है। महज दो दिनों में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों में पारे के और लुढ़कने के संकेत दिए हैं।

विज्ञापन
प्रयागराज का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। सुबह और शाम चलने वाली सर्द हवाओं ने ठंड का एहसास बढ़ा दिया है। बीते दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। अधिकतम तापमान में भी हल्की कमी दर्ज की गई है।

बदलते मौसम के साथ सुबह और शाम ठिठुरन बढ़ने लगी है। सर्द हवाओं के कारण लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। चिकित्सकों ने भी मौसम में बदलाव को देखते हुए स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाव करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें