तीन किशोरियां मुंबई जाने के लिए निकलीं घर से, पुलिस ने स्टेशन से पकड़ा
प्रयागराज। शिवकुटी थाना क्षेत्र में रहने वालीं तीन किशोरियां मंगलवार की शाम घर से निकल गईं। जब वह काफी देर तक नहीं लौटीं तो खोजबीन शुरू हुई। एसओ शिवकुटी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि तीनों को स्टेशन से बरामद किया गया। एक किशोरी ने बताया कि मुंबई में उनके रिश्तेदार रहते हैं। उन्हीं से मिलने तीनों मुंबई जा रहीं थीं। उन्होंने बताया कि घर से निकलकर पहले वे माघ मेले में गईं थीं। वहीं पर मुंबई जाने का प्लान बनाया। तीनों को उनके घर वालों को सौंप दिया गया। संवाद