नैनी के अरैल घाट पर स्नान करने गया एक किशोर गंगा में डूब गया। दोपहर बाद नहाते समय तीनों बच्चे गहराई में चले गए। दो लोग किसी तरह बाहर आ गए लेकिन नैनी एडीए कॉलोनी स्थित पाठक मार्केट निवासी श्लोक पाल (12) पुत्र श्रीकांत पाल डूब गया। सूचना पाकर परिजन पहुंच गए। गंगा में से इसको निकाला तो सांस चलने की आशंका हुई। परिजन लेकर एसआरएन अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पंचनामा के शव लेकर घर चले गए।