प्रदेश के अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में 14 और 15 मई को प्रस्तावित सहायक अध्यापक (टीजीटी) भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई है। यह परीक्षा अब 21 और 22 जुलाई को होगी। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के परीक्षा नियंत्रक देवेंद्र प्रताप सिंह ने इस बाबत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। वहीं, प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती की लिखित परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 और 19 जून को ही होगी।