फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : आकाशीय बिजली गिरने से छात्रा की मौत, युवती घायल

Thu, 20 Mar 2025 06:51 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बरौत (प्रयागराज)

सार

हंडिया थाना अंतर्गत ग्राम बीरापुर कसौधन में शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे खेत में आकाशीय बिजली गिरने से छात्रा प्रीति (18) की मौत हो गई। वहीं बड़ी बहन नीलम जमीन पर गिर पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
प्रीति यादव। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंडिया थाना अंतर्गत ग्राम बीरापुर कसौधन में शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे खेत में आकाशीय बिजली गिरने से छात्रा प्रीति (18) की मौत हो गई। वहीं बड़ी बहन नीलम जमीन पर गिर पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

इस बार इंटर की परीक्षा देने वाली प्रीति पुत्री शिवशंकर यादव सुबह साढे आठ बजे के करीब अपनी बड़ी बहन नीलम के साथ पशुओं को चारा लेने के लिए खेत गई थी। इसी बीच बूंदाबांदी के साथ आकाशीय बिजली गिरने से प्रीति गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बड़ी बहन नीलम मामूली रूप से झुलस गई। घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और प्रीति को निजी अस्पताल में ले गए। जहां डाॅक्टरों ने प्रीति को मृत घोषित कर दिया।

बड़े पिता विजय शंकर ने बताया कि प्रीति चार बहन और तीन भाइयों में चौथे नंबर पर थी। इस बार इंटर की परीक्षा दी थी। मृतका की मां शकुंतला देवी पति शिवशंकर के साथ इलाज कराने के लिए मुंबई गई है। उसके पिता शिवशंकर वहां ऑटो चलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें