प्रयागराज। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शतरंज में प्रयागराज का नाम रोशन करने वालीं अनुप्रिया यादव को शनिवार को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। नागरिक सुरक्षा कोर एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अनुप्रिया को प्रयागराज शिरोमणि रत्न प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। इस अवसर पर अनिल गुप्ता, अन्नू व भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर वैश्य ने कहा कि अनुप्रिया को खेल रत्न दिलाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र भी लिखा गया है। कार्यक्रम में अनुप्रिया के माता-पिता को भी अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।