स्टार क्रिकेट सीरीज में बुधवार को स्पोर्ट्स टैलेंट एकेडमी के प्रमाणित ने सात विकेट झटके। परेड मैदान पर खेले गए मैच में स्पोर्ट्स टैलेंट क्रिकेट एकेडमी ने 34.5 ओवर में 181 रन (शिवप्रकाश 52, प्रमाणित 31, शिवम यादव 22, साहिल भारतीय 14, तनिष्क सोनकर 22/3, सौरव प्रताप 24/3) बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसपीसी की पूरी टीम 23.1 ओवर में 104 रन (कप्तान उज्जवल प्रसाद 42, सौरव प्रताप 14, युवराज सिंह यादव 13, प्रमाणित 16/7, राज बिंद 24/1) पर ही ढेर हो गई। प्रतियोगिता का दूसरा मैच बृहस्पतिवार को खेला जाएगा।