फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आर्यन की सटीक गेंदबाजी से चौधरी नौनिहाल क्लब-ए सेमीफाइनल में

Sun, 23 Jul 2023 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब ए ने शशि द्विवेदी गर्ल्स एंड बॉयज अंडर-14 लीग कम नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मैच में विप्लव स्पोर्टिंग क्लब को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। आर्यन बनर्जी की सटीक गेंदबाजी की बदौलत टीम ने शानदार जीत हासिल की। शनिवार को केपी कॉलेज मैदान पर टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए विप्लव क्लब की पूरी टीम महज 64 रन पर ही ढेर हो गई। जवाब में चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब ए ने 14 ओवर में दो विकेट खोकर 65 रन (अथर्व शुक्ला 23 नाबाद, मधुकर शुक्ला 17 नाबाद) बना लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें