प्रयागराज। चौधरी अमरनाथ क्रिकेट प्रतियोगिता में चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ए ने गेंदबाज मो. अली के चार विकेट की बदौलत नर्बदा प्रसाद क्रिकेट क्लब को 79 रन से हरा दिया। उन्होंने आक्रामक गेंदबाजी करते हुए पांच ओवर में तीन मेडन ओवर डाले। शनिवार को केपी कॉलेज मैदान पर टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब ए ने 35 ओवर में आठ विकेट खोकर 186 रन बनाए। जवाब में नर्बदा प्रसाद क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 24 ओवर में 107 रन पर ढेर हो गई। संवाद