फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ईशान की गेंदबाजी से जीता भवम क्लब, झटके पांच विकेट

Tue, 07 Feb 2023 08:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। भवम क्रिकेट क्लब ने श्री सहायक क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हराकर अमृतलाल अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में जीत दर्ज करते हुए पूरे अंक प्राप्त किए। इस जीत में ईशान सिंह की अचूक गेंदबाजी (4.1-0-15-5) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर मंगलवार को खेले गए मैच में श्री सहायक क्रिकेट क्लब ने 24.1 ओवर में 148 रन (यश राज 34, गौरव मिश्र 24, पार्थवर्धन 21, ईशान सिंह 5/15, सानिध्य श्रीवास्तव 3/06) बनाये। जवाब में भवम क्रिकेट क्लब ने 25.5 ओवर में 6 विकेट पर 149 रन (अश्मित सरोज 45, रोशन कुशवाहा 42, अंश सिंह 2/13, गौरव मिश्र 2/23, यश राज 2/47) बना लिए। ईशान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें