फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कन्नौजिया स्पोर्टिंग क्लब ने इलाहाबाद स्पोर्टिंग क्लब को 3-0 से दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से सीएवी कॉलेज मैदान पर चल रही सीनियर डिवीजन जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता में कनौजिया स्पोर्टिंग क्लब ने इलाहाबाद स्पोर्टिंग क्लब को 3-0 गोल से हरा दिया। खेल के पहले हाफ के 9वें मिनट में कनौजिया स्पोर्टिंग क्लब के अभिनव श्रीवास्तव ने गोल मारकर टीम का खाता खोल दिया। वह अपनी टीम को 1-0 गोल की बढ़त दिलाई। खेल के दूसरे हाफ में 46वें मिनट में अभिनव श्रीवास्तव ने अपना दूसरा गोल मारकर कर कनौजिया स्पोर्टिंग क्लब को 2-0 की बढ़त दिला दी। इसी हाफ में 67वें मिनट में कनौजिया स्पोर्टिंग क्लब के श्लोक ने तीसरा गोल मारकर कनौजिया स्पोर्टिंग क्लब को 3-0 गोल से जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें