प्रयागराज। इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबॉल अकादमी के पूर्व प्रशिक्षु शिवांग कुमार का चयन उड़ीसा में आयोजित होने वाली 76वीं संतोष ट्रॉफी सीनियर नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप के लिए भारतीय रेलवे टीम में हुआ है। प्रयागराज के आरए बाजार के रहने वाले शिवांग ने फुटबॉल का प्रशिक्षण अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक शादाब रजा से लिया है। इससे पहले भी शिवांग मध्य प्रदेश और बिहार से पांच बार संतोष ट्रॉफी खेल चुके हैं। शिवांग को अकादमी के चेयरमैन बादल चटर्जी, अध्यक्ष डॉ. रामेंदु रॉय, सचिव बिप्लब घोष, कोषाध्यक्ष संजीव चंदा, सह सचिव आरके अरोरा, अंबर जायसवाल, सुरेंद्र कुमार आदि ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। संवाद