प्रयागराज। चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब ए ने मनीष देब स्कंद गुप्त स्मारक एसीए अंडर-16 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल को चार विकेट से और देव स्पोर्ट्स क्लब ने प्रयाग जिमखाना क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराया।
बृहस्पतिवार को केपी कॉलेज मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने 38.2 ओवर में 166 रन (अनुराग मौर्य 40, मो. शावेज 32, अरुन कुमार 28, अमन शुक्ला 5/32, आशुतोष भास्कर 3/18) बनाए। जवाब में चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब ए ने 38 ओवर में 167 रन (मधुकर शुक्ला 35 नाबाद, विराट सिंह 31, अनुराग मौर्य 3/22, तन्मय सिंह 2/18) बना लिए।
वहीं गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रयाग जिमखाना क्रिकेट क्लब ने 31.5 ओवर में 125 रन (ओम राय 46, अनुज शर्मा व रुद्रा प्रताप सिंह 22 - 22, बादल कुमार 4/34, प्रवेश सिंह 2/21, विशाल कुमार 2/22) पर ढेर हो गई। जवाब में देव स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने 22.1 ओवर में तीन विकेट खोकर 126 रन (अर्जुन यादव 73 नाबाद, अभिषेक 2/19) बना लिए। संवाद