फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फोर्ड क्लब ने जीता मसरूर आलम का खिताब

Mon, 30 Jan 2023 08:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। दौलत हुसैन मैदान पर खेले गए मसरूर आलम अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को फाइनल मुकाबला फोर्ड क्लब और किशोरी लाल क्लब के बीच खेला गया, जिसे फोर्ड क्लब ने पांच विकेट से जीत लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी किशोरी लाल ने 22 ओवर 88 रन (आदर्श पांडेय, नीरज पटेल पांच व आकाश कुमार तीन विकेट) पर ही सिमट गई।
विज्ञापन

जवाब में फोर्ड क्लब ने 18.5 ओवर में पांच विकेट खोकर 89 रन (आकाश कुमार साहू 25, एजे प्रताप तीन व कुणाल मिश्रा दो विकेट) बना लिए। नीरज पटेल को मैन आफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता में वंश केसरवानी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, कुणाल मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, आकाश साहू को मैन आफ द टूर्नामेंट और अनस सिद्दीकी को मोस्ट टैलेंटेड खिलाड़ी चुना गया। दौलत हुसैन क्रिकेट अकादमी के उपाध्यक्ष शाहिद अस्करी ने बतौर मुख्य अतिथि विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर मसरूर आलम, मंसूर खान, केशव मिश्रा, राघवेंद्र राय, मो. रिजवान व तौसीफ शेख आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें