प्रयागराज। चौधरी अमरनाथ सिंह क्रिकेट क्लब ने चौधरी कप क्रिकेट प्रतियोगिता में आनंद शुक्ला क्रिकेट क्लब को 128 रन से हराया। रविवार को केपी कॉलेज मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए चौधरी अमरनाथ क्रिकेट क्लब ने 40 ओवर में 277 रन (अमित कुमार 68, अर्कानूर रहमान 58, रवि यादव 49, मिलिंद गुप्ता 31, कात्यानी पाठक 2/17, साक्षी भारती 2/38, नितिन मौर्य 2/41, जय सिंह पटेल 2/49 ) बनाए। जवाब में आनंद शुक्ला क्रिकेट क्लब की टीम 39.1 ओवर में 149 रन (कात्यानी पाठक 31, अनुज यादव 29, शिवांश शर्मा 27 रन, निखिल 2/12, राहुल कुमार 2/22, अमन शुक्ला 2/24) ही बना सकी। संवाद