प्रयागराज। राजशिला क्रिकेट क्लब ने पार्थ क्रिकेट क्लब को दस विकेट से हराकर संतोष दीक्षित चैंपियंस ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला अपने नाम किया। डीएवी कॉलेज मैदान पर शनिवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में पार्थ क्रिकेट क्लब ने 17 ओवर में 66 रन (अक्षत यादव 21, हंसम जायसवाल 3/03, ओसामा बिन वसीम 3/18, ऋतिक दयाल 2/23) बनाए। जवाब में राजशिला क्रिकेट क्लब ने 9.3 ओवर में बिना विकेट खोए 71 रन (दानिशाल निजाब 44 नाबाद, अनुज यादव 18 नाबाद) बना लिए। संवाद