प्रयागराज। जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से सीएवी इंटर कॉलेज खेल मैदान पर खेली जा रही सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में शुक्रवार को एनसीआर फुटबॉल रिक्रिएशन क्लब ने यंगस्टर क्लब को 1-0 से हराया। मैच का एकमात्र गोल पहले हाफ में एनसीआर क्लब के सेरान अयूबी ने किया। एसोसिएशन के सचिव मकबूल अहमद के अनुसार प्रतियोगिता में शनिवार का मैच जीटीए क्लब और इलाहाबाद स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला जाएगा। संवाद