प्रयागराज। चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब बी ने शशि द्विवेदी गर्ल्स एंड ब्वॉयज अंडर-14 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स टैलेंट गर्ल्स क्रिकेट क्लब की टीम को 31 रन से हराया।
रविवार को केपी कॉलेज मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब बी ने 24.5 ओवर में 159 रन (आदित्य पाठक 55, राहुल कुमार 30, निशा वर्मा 4/30, वानी शुक्ला 2/29, रिया सोनकर 2/39) बनाए।
जवाब में स्पोर्ट्स टैलेंट गर्ल्स क्रिकेट क्लब की टीम 22.5 ओवर में 128 रन (खुशबू पाठक 67, रिया सिंह 11 रन, राहुल कुमार 3/16, आदित्य पाठक 2/14) ही बना सकी। संवाद