प्रयागराज। आशीष नेहरा क्रिकेट क्लब ने मनीष देब स्कंद गुप्त स्मारक एसीए अंडर-16 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में दौलत हुसैन इंटर कॉलेज को सात विकेट से हराया। रविवार को डीपीएस मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दौलत हुसैन इंटर कॉलेज की पूरी टीम 24 ओवर में 99 रन (फैजान अहमद 34, आयुष द्विवेदी 4/12, अभिषेक यादव 3/04) पर ढेर हो गई। जवाब में आशीष नेहरा क्रिकेट क्लब ने 28.1 ओवर में तीन विकेट खोकर 100 रन (अंशुमान सिंह 29, उबैद उल्लाह खान 1/09) बना लिए। संवाद