फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज मर्डर केस : पोस्टमार्टम हाउस पर धरने पर बैठा परिवार, हत्यारोपियों के एनकाउंटर की मांग

Wed, 16 Sep 2026 03:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Prayagraj News : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव और पूर्व प्रधान पवन कुमार यादव हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम में देरी से नाराज परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। मृतक के बड़े भाई अशोक यादव समेत परिवार के सदस्य और समर्थक पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर धरने पर बैठ गए। 

 

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के सामने धरने पर बैठे पवन यादव के परिजन और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी गंगापार के जिला सचिव पवन कुमार यादव हत्याकांड में परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर धरने पर बैठ गए हैं। मृतक पवन यादव के बड़े भाई अशोक यादव समेत परिवार के अन्य सदस्यों का कहना है कि हत्यारोपियों का एनकाउंटर होने पर ही उन्हें इंसाफ मिलेगा। परिजनों ने कहा कि दिनदहाड़े हुई हत्या से परिवार में आक्रोश है। जब तक आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे शांत नहीं बैठेंगे। पोस्टमार्टम हाउस पर धरने की सूचना पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस की ओर से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया जा रहा है। उधर, पुलिस हत्याकांड में सामने आए अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें