फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : महिला से घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म में छह नामजद, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

Tue, 05 Sep 2023 08:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आरोपियों में दो सगे भाई नबी उल्ला, अहमद उर्फ मनका के अलावा मुन्ना मोबाइल, मो. फैसल, मो. आजम, मो. अहमद उर्फ आजाद शामिल हैं। महिला का आरोप है कि आरोपी उसकी दुकान पर पान-गुटखा खाने आते थे और अश्लील बातें करते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थानाक्षेत्र में पान की दुकान चलाने वाली महिला से घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।

आरोपियों में दो सगे भाई नबी उल्ला, अहमद उर्फ मनका के अलावा मुन्ना मोबाइल, मो. फैसल, मो. आजम, मो. अहमद उर्फ आजाद शामिल हैं। महिला का आरोप है कि आरोपी उसकी दुकान पर पान-गुटखा खाने आते थे और अश्लील बातें करते थे। उसने उन्हें रोका तो उससे बदला लेने के लिए 19 जुलाई की रात उसके घर में घुस आए और सामूहिक दुष्कर्म किया।

बेहोश हो चुकी पीड़िता ने होश आने पर घरवालों को घटना की जानकारी दी, लेकिन आरोपियों के डर से उन्होंने कुछ नहीं किया। इसके बाद पीड़िता ने नवाबगंज थाने में आपबीती बताई, लेकिन पुलिस ने भी कोई करवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट में गुहार लगाई। इसपर कोर्ट ने नवाबगंज थाने की पुलिस को एफआईआर दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया। नवाबगंज इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें