फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : प्रयागराज के शुभंकर मित्रा की चंडीगढ़ में मौत, दान की गईं किडनी और आखें, चार को मिलेगी नई जिंदगी

Sun, 22 Sep 2024 02:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज के रहने वाले शुभंकर मित्रा की चंडीगढ़ में मौत हो गई। उनकी मौत ब्रेन हेमरेज से हुई। उनका उपचार चंडीगढ़ के मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा था। शुभंकर मित्रा ने अपनी पढ़ाई सेंट जोसेफ स्कूल एंड कॉलेज प्रयागराज से पूरी की थी।
विज्ञापन
शुभंकर मित्रा। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के रहने वाले शुभंकर मित्रा की चंडीगढ़ में मौत हो गई। उनकी मौत ब्रेन हेमरेज से हुई। उनका उपचार चंडीगढ़ के मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा था। शुभंकर मित्रा ने अपनी पढ़ाई सेंट जोसेफ स्कूल एंड कॉलेज प्रयागराज से पूरी की थी। इसके बाद वह पंजाब चले गए और वहां पर सरकारी नौकरी कर रहे थे। ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद उन्हें मैक्स अस्पताल चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। मृत्यु के बाद उनकी किडनी और दोनों आंखों को दान कर दिया गया। इससे चार लोगों को नई जिंदगी मिल सकेगी। शुभंकर   प्रयागराज में बाघंबरी हाउसिंग स्कीम अल्लापुर में रहते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें