उमेश पाल हत्याकांड के शूटर अरबाज को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस का दावा है कि अरबाज की क्रेटा कार चला रहा था, जिस पर सवार होकर शूटर उमेश पाल की हत्या करने के लिए आए थे।
1 of 6
Prayagraj News : उमेश पाल की हत्या करने वाले शूटरों की गाड़ी का ड्राइवर अरबाज एकाउंटर में ढेर।
- फोटो : अमर उजाला।
धूमनगंज थाना क्षेत्र के सुलेम सराय में नेहरू पार्क के पास सोमवार की दोपहर उमेश पाल हत्याकांड में शामिल अरबाज को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। उसका साथी मौके से फरार हो गया। तीन दिन पहले विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की बदमाशों ने उनके घर के पास हत्या कर दी थी। मुठभेड़ के दौरान इंस्पेक्टर धूमनगंज घायल हो गए। अरबाज पर पुलिस कमिश्नर ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था।
2 of 6
Prayagraj News : उमेश पाल की हत्या करने वाले शूटरों की गाड़ी का ड्राइवर अरबाज एकाउंटर में ढेर।
- फोटो : अमर उजाला।
उमेश पाल हत्याकांड में प्रयुक्त क्रेटा कार से शूटरों को घटनास्थल ले जाने वारे अरबाज के नेहरू पार्क के पास होने की जानकारी मिलने के बाद एसओजी और पुलिस टीम ने घेरेबंदी की।पुलिस से घिरने पर वह बाइक से अपने एक साथी के साथ भागने लगा। उसने पुलिस पर फायरिंग भी शुरू कर दी। एक गोली धूमनगंज इंस्पेक्टर राजेश मौर्या के हाथ में लगी। इसके बाद पुलिस वालों ने भी उस पर फायर झोंक दिया।
3 of 6
Prayagraj News : पीपलगांव में इसी स्थान पर किया गया अरबाज का एनकाउंटर।
- फोटो : अमर उजाला।
उसके दो साथी भागने में रहे सफल
जवाबी फायरिंग में अरबाज वहीं गिर गया, लेकिन उसका साथी मौके से फरार हो गया। अरबाज और घायल इंस्पेक्टर राजेश मौर्या को तुरंत स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया गया, जहां डाक्टरों ने अरबाज को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा और एडीसीपी आकाश कुलहरि समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल के बाद अधिकारी अस्पताल भी गए। जहां घायल इंस्पेक्टर का हालचाल लिया गया।
4 of 6
Prayagraj News : पीपलगांव में इसी स्थान पर किया गया अरबाज का एनकाउंटर।
- फोटो : अमर उजाला।
अतीक के बेटे की गाड़ी चलाता था अरबाज
पूरामुफ्ती के सल्लाहपुर का रहने वाला अरबाज अतीक अहमद के बेहद खास लोगों में शुमार किया जाता था। वह अतीक के दूसरे नंबर बेटे अली की गाड़ी चलाता था। अली के जेल जाने के बाद वह अहजम और अबान की गाड़ी चलाने लगा था। उसका पिता आफाक अतीक के बाहर रहने के दौरान साये की तरह उसके साथ चलता था। वह अतीक के साथ ही दिन रात रहता था। अरबाज के आपराधिक रिकार्ड को पता किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक घटना वाले दिन अरबाज न सिर्फ गाड़ी ड्राइव कर ले गया था, बल्कि खुद ही फायरिंग की थी।
उमेश पाल हत्याकांड में शामिल अरबाज को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। - रमित शर्मा, पुलिस कमिश्नर, प्रयागराज
5 of 6
Prayagraj : बदमाशों के साथ मुठभेड़ में घायल धूमनगंज के एसओ राजेश मौर्य।
- फोटो : अमर उजाला
घायल एसओ को अस्पताल में कराया गया भर्ती
बदमाशों के साथ मुठभेड़ में धूमनगंज के थाना प्रभारी राजेश मौर्य घायल हो गए। उनके दाहिने हाथ में गोली लगी है। एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर तमाम अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए।
Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड का शूटर अरबाज मुठभेड़ में ढेर।
- फोटो : अमर उजाला।
चार राउंड की फायरिंग में मारा गया अरबाज
पीपलगांव में उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी शूटर को पुलिस ने चार राउंड की फायरिंग में मार गिराया। पुलिस के अनुसार शूटरों की संख्या तीन थी। बदमाशों की तरफ से पहले फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में अरबाज मारा गया। उसके दो साथी भागने में सफल रहे।