सीएम योगी को भेंट किए प्रयागराज के अमरूद
प्रयागराज। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को सीएम योगी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीएम को प्रयागराज के अमरूद भेंट किए। सिद्धार्थ नाथ के मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि अमरूद देखने के बाद सीएम ने कहा कि प्रयागराज का अमरूद विश्व प्रसिद्ध है। सीएम ने यह भी कहा कि उन्हें अमरूद पसंद है। इस दौरान सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में अमरूद और केले की काफी खेती होती है। दुनिया भर के बाजारों की यहां नजर है।