समीक्षा अधिकारी ने अफसर पत्नी पर दर्ज कराया केस
धोखाधड़ी, धमकी व आपराधिक साजिश समेत अन्य आरोप
प्रयागराज। कैंट थाने में समीक्षा अधिकारी आदिल शमीम ने अपनी रेलवे अफसर पत्नी व चार सुसरालीजनों पर धोखाधड़ी, धमकी, आपराधिक साजिश समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि पत्नी व उसके घरवाले 20 लाख के जेवर हड़प चुके हैं। पिछले साल से ही पत्नी अलग रह रही है। इसके अलावा अनुचित लाभ के लिए उनका फर्जी हस्ताक्षर बनाकर रेलवे में प्रस्तुत किया। लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होेने पर उन्होंने कोर्ट में गुहार लगाई तब जाकर रिपोर्ट दर्ज हुई। कैंट इंस्पेक्टर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। ब्यूरो