फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : इस माह नहीं चलेगी प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर में पटरी बिछने के चलते रद्द

Mon, 07 Aug 2023 06:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज रामबाग से गोरखपुर होकर मुजफ्फरपुर जाने वाली बापूधाम एक्सप्रेस का संचालन इस माह नहीं होगा। गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन के यार्ड में तीसरी लाइन बिछाए जाने के कार्य की वजह से रेलवे ने इसके निरस्तीकरण का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज रामबाग से गोरखपुर होकर मुजफ्फरपुर जाने वाली बापूधाम एक्सप्रेस का संचालन इस माह नहीं होगा। गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन के यार्ड में तीसरी लाइन बिछाए जाने के कार्य की वजह से रेलवे ने इसके निरस्तीकरण का निर्णय लिया है। बापूधाम एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में दो दिन प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को होता है। प्रयागराज रामबाग से गाड़ी संख्या 12538 का निरस्तीकरण 07, 09, 14, 16, 21, 23, 28 एवं 30 अगस्त को नहीं होगा।

विज्ञापन


इसी तरह 12537 बापूधाम मुजफ्फरपुर से भी उक्त तिथि में निरस्त रहेगी। इस अवधि में रेलवे द्वारा कुछ ट्रेनों का मार्ग भी परिवर्तित किया गया है। इसमें 15707/15708 कटिहार-अमृतसर दोनों ओर से वाया बनारस-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जंक्शन के रास्ते 29 अगस्त तक, 02563/02564 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल 30 अगस्त उक्त मार्ग से चलेगी। 18201/18202 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस भी इस माह दोनों ओर से मानिकपुर-प्रयागराज-प्रतापगढ़-अयोध्या-मनकापुर के रास्ते संचालित होगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें