स्कूल में बच्चे का हाथ टूट जाने के पांच साल पुराने मामले में पुलिस ने स्कूल प्रबंधक और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के भतीजे मदन वशिष्ठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इस मामले में पिता ने स्कूल प्रबंधक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मदन वशिष्ठ झूंसी इलाके में स्कूल का संचालन करते हैं। पांच साल पहले स्कूल में एक बच्चे का हाथ स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से टूट गया था, जिसे लेकर काफा बवाल हुआ था।