लोकसभा चुनावों के परिप्रेक्ष्य में चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार मंगलवार रात जनपद में कार्यरत 216 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया गया। इन्हें मौजूदा विधानसभा स्थित तैनाती स्थल से हटाकर अन्य विधानसभा क्षेत्र में तैनाती दी गई। यमुनानगर से 61, गंगानगर से 66 और शहर क्षेत्र से 89 दरोगाओं को दूसरे जोन में तैनात किया गया है। इनमें से कई चौकियों के प्रभारी भी बदले गए हैं।