घूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्रीन फील्ड अकादमी गौहनिया के पास कार ट्रक भिड़ंत में किशोर की मौत हो गई। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घायलों में दो महिलाओं की हालत गंभीर बनी है। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा से डाक्टरों ने स्वरूप रानी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। हनुमानगंज के रहने वाले राजेश केसरवानी का परिवार मां मैहर देवी का दर्शन करने के लिए जा रहा था। बुधवार देर रात हादसा हो गया। पुलिस की सूचना पर परिवार लोग पहुंच गए।