फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, पुतला फूंकने पर पुलिस से नोकझोंक

Mon, 11 Aug 2025 07:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर मतदाता सूची में की जा रही गड़बड़ी के खिलाफ चुनाव आयोग जाकर विरोध जताने से पहले ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित अन्य नेताओं की गिरफ्तारी पर सपाइयों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस में प्रदर्शन कर रहे सपा नेता संदीप यादव को उठाकर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर मतदाता सूची में की जा रही गड़बड़ी के खिलाफ चुनाव आयोग जाकर विरोध जताने से पहले ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित अन्य नेताओं की गिरफ्तारी पर सपाइयों ने नाराजगी जताई है। सपा नेता संदीप यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने सिविल लाइंस में चुनाव आयोग का पुतला फूंका और नारेबाजी की। पुतला छीनने पर पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। सपाइयों ने सरकार और चुनाव आयोग की आलोचना की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, रविंद्र यादव एडवोकेट, संदीप यादव पूर्व प्रत्याशी, दान बहादुर मधुर, राम अवध पाल, आरएन यादव व अमित मुलायम आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें