फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नए नैनी पुल की प्रयागराज से रीवा वाली लेन हुई बंद

Wed, 21 Jun 2023 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। नए नैनी पुल (श्यामा प्रसाद मुखर्जी सेतु) पर मरम्मत कार्य के चलते मंगलवार से प्रयागराज से रीवा मार्ग वाली लेन को बंद कर दिया। जिसके बाद से रीवा से प्रयागराज आने वाली लेन पर ही यातायात का भार है। हालांकि भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध व ग्रीष्मकालीन अवकाश होने के कारण जाम की समस्या नहीं झेलनी पड़ रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट हेड पंकज मिश्रा की मानें तो सात जुलाई तक के लिए इस लेन को बंद किया गया है। वहीं, रीवा से प्रयागराज आने वाली लेन का काम पूरा हो चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें