प्रयागराज। साहित्यकार पंडित बुद्धिसेन शर्मा की जयंती 26 दिसंबर को मनाई जाएगी। इस अवसर पर संगोष्ठी और मुशायरा का आयोजन होगा। साथ ही विभिन्न क्षे़त्रों से पांच लोगों को सम्मानित किया जाएगा। यह निर्णय रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में हुई गुफ्तगू कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। अध्यक्ष इम्तियाज अहमद गाजी ने बताया कि बुद्धिसेन शर्मा शहर के नामचीन साहित्यकार थे। इन्होंने खासतौर पर मुशायरों की दुनिया में एक अलग पहचान बनाई थी। समारोह में डॉ. मधुबाला सिन्हा (मोतीहारी) को साहित्य, डॉ. अंकिता चतुर्वेदी को कला एवं संस्कृति, कमल किशोर कमल को फोटोग्राफी, श्रेया सिंह को खेल और बीएन मिश्र को प्रेस वर्कर के लिए बुद्धिसेन शर्मा अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।