उत्तराखंड के रुद्रपुर में खेली जा रही सीबीएसई डब्ल्यूएसओ प्री सुब्रतो कप अंडर-17 अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को प्रयागराज मंडल स्कूल फुटबॉल टीम ने दून ग्रामर पब्लिक स्कूल देहरादून को 3-0 से हराकर प्रतियोगिता में जीत के साथ आगाज किया। प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार मैच में विजेता प्रयागराज मंडल की टीम की ओर से अंश तिवारी, शुभंकर गिरी और वेदांत त्रिपाठी ने गोल किए। टीम में शिवम सिंह, आदित्य राज, शिवेंद्र प्रताप, विवेक कुमार, विभु, अनुराग, आदित्य सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।