फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Magh Mela : माघ मेले में एटीएस ने संभाला मोर्चा, स्नाइपर हुए तैनात, पूरे मेले में पैदल किया मार्च

Fri, 02 Jan 2026 08:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माघ मेले के पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर स्नानार्थियों की सुरक्षा के लिए आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने भी कमान संभाल ली है। सुरक्षा के मद्देनजर एटीएस ने शुक्रवार को मेला क्षेत्र में पैदल मार्च किया।
विज्ञापन
माघ मेले में पैदल मार्च करते एटीएस के जवान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ मेले के पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर स्नानार्थियों की सुरक्षा के लिए आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने भी कमान संभाल ली है। सुरक्षा के मद्देनजर एटीएस ने शुक्रवार को मेला क्षेत्र में पैदल मार्च किया। एटीएस की टीम में स्नाइपर भी शामिल हैं। तीन जनवरी से 15 फरवरी तक चलने वाले मेले में सुरक्षा के लिए एटीएस को भी बुलाया गया है। एटीएस की दो टीमों ने माघ मेले में पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है। वहीं, पुलिस व पीएसी के साथ ही पैरामिलिट्री भी तैनात की गई है।

 

एटीएस की टीम में शामिल स्नाइपर मुख्य स्नान पर्वों पर संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेंगे। विशेष रूप से प्रशिक्षित और अत्याधुनिक हथियारों से लैस स्नाइपर गड़बड़ी फैलाने वालों पर खास नजर रखेंगे। वहीं, स्नानार्थियों के लिए जमीन और पानी में चलने वाली एक नाव को भी सुरक्षा में तैनात किया गया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

10 हजार पुलिसकर्मी तैनात

मेला क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर 17 थाने, 42 चौकियां बनाई गई हैं। इसके लिए 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। स्नान घाटों पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ ही फ्लड कंपनी पीएसी और गोताखोर तैनात हैं। इसके अतिरिक्त साइबर थाना और महिला सुरक्षा के लिए एक महिला हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। साथ ही अग्निशमन विभाग, जल पुलिस, पीएसी, आरएएफ, एनडीआरएफ समेत अन्य एजेंसियां भी सक्रिय हैं। इस बार मेला क्षेत्र में आग लगने पर दो से तीन मिनट में घटनास्थल पर पहुंचने का रिस्पांस टाइम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें