फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Magh Mela : दंडी बाड़ा को 90 बीघे जमीन आवंटित, माघ मेले में संस्थाओं को भूमि आवंटन शुरू

Wed, 03 Dec 2025 06:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माघ मेला क्षेत्र में 90 बीघे जमीन का आवंटन बुधवार को दंडी बाड़े को किया गया। इसमें करीब 161 भूखंड अलग-अलग साधु-संतों और आश्रम को आवंटित किया गया है। इस क्षेत्र में करीब पांच हजार कल्पवासी निवास करेंगे।
विज्ञापन
माीघ मेले में साधु-संतों के पहुंचना का क्रम शुरू हो गया है। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ मेला क्षेत्र में 90 बीघे जमीन का आवंटन बुधवार को दंडी बाड़े को किया गया। इसमें करीब 161 भूखंड अलग-अलग साधु-संतों और आश्रम को आवंटित किया गया है। इस क्षेत्र में करीब पांच हजार कल्पवासी निवास करेंगे। मेला प्रशासन जल्द ही टेंट आदि के इंतजाम करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। मेले के दौरान दंडी बाड़ा की ओर से भंडारे का आयोजन भी होगा।

मठ मछली बंदर काशी आश्रम के संत महेंद्र स्वरूप और प्रबंधक योगेंद्र स्वरूप ने बताया कि भूखंडों का आवंटन ठीक तरह से हो गया है। कल्पवासी यहां रह कर स्नान और दान आदि करेंगे। उधर मेलाधिकारी ऋषिराज ने बताया कि माघ मेला में दंडी बाड़े को 90 बीघे के करीब भूखंड का आवंटन किया गया है। पांच और छह दिसंबर को आचार्य बाड़ा और सात से नौ दिसंबर को खाक चौक को भूमि आवंटन का कार्य संपादित होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें