फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj LPG Gas : डिलीवरी का मैसेज पर नहीं आया गैस सिलिंडर, एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लग रही लंबी कतार

Mon, 30 Mar 2026 01:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

गैस सिलिंडर की डिलीवरी का मैसेज आ गया लेकिन सिलिंडर अब तक नहीं पहुंचा। घर में गैस खत्म है। बड़ी परेशानी हो रही है। यह कहना मुंडेरा चुंगी स्थित गैस एजेंसी पर रविवार को सिलिंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं का है।
विज्ञापन
पत्थर गिरजाघर पर गैस सिलेंडर की गाड़ी का इंतजार करते उपभोक्ता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैस सिलिंडर की डिलीवरी का मैसेज आ गया लेकिन सिलिंडर अब तक नहीं पहुंचा। घर में गैस खत्म है। बड़ी परेशानी हो रही है। यह कहना मुंडेरा चुंगी स्थित गैस एजेंसी पर रविवार को सिलिंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं का है। कुछ उपभोक्ताओं का आरोप है कि फरवरी में ही गैस सिलिंडर की बुकिंग कराई थी, लेकिन अब तक सिलिंडर घर नहीं पहुंचा है। डिलीवरी का मैसेज तक आ गया। लोगों ने बताया कि शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

 

छह फरवरी को सिलिंडर की बुकिंग कराई थी, लेकिन वह आज तक घर नहीं पहुंचा। एजेंसी वाले कहते हैं कि घर पर सिलिंडर की डिलीवरी कर दी जाएगी। फोन पर डिलीवरी का मैसेज भी आ गया पर सिलिंडर नहीं आया। - आरपी शर्मा, मुंडेरा।

सात मार्च को गैस सिलिंडर की बुकिंग कराई थी। पैसे भी बैंक से कट गए और सिस्टम में होम डिलीवरी दिखा दी गई, लेकिन आज तक सिलिंडर घर नहीं पहुंचा। कई बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। - हंसराज, नीम सराय।

28 फरवरी को गैस सिलिंडर बुक किया था। दो मार्च को डिलीवरी का मैसेज आ गया। सिलिंडर कब आएगा कुछ पता नहीं है। मजबूरी में इंडक्शन पर खाना बनाना पड़ रहा है। - रोहित शर्मा, मुंडेरा।

 

 

 

एक हफ्ते से ज्यादा हो गए लेकिन अभी तक गैस सिलिंडर नहीं मिला है। 20 मार्च से ही गैस खत्म है। चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। कई बार एजेंसी में शिकायत की गई लेकिन समाधान नहीं हुआ। - रवि सोनकर, मुंडेरा बाजार।

जिन उपभोक्ताओं ने बुकिंग कराई है उनके घर तक सिलिंडर पहुंचाया जा रहा है। एजेंसी पर लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। तकनीकी खामी की वजह से थोड़ी समस्या हो रही है। उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान लगातार किया जा रहा है। - अविनाश, गैस एजेंसी मैनेजर।

 

 

गैस सिलिंडर की डिलीवरी का मैसेज आने पर उपभोक्ताओं को सिलिंडर न मिले ऐसी कोई जानकारी नहीं है। अगर कोई उपभोक्ता शिकायत करता है तो जांच कराई जाएगी। - सुशील सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें