फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

123 दिन के बाद आज शुरू होगी प्रयागराज- कोलकाता फ्लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। प्रयागराज से पश्चिमी बंगाल की राजधानी कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट का संचालन रविवार 26 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। 123 दिन के बाद यह फ्लाइट प्रयागराज से एक बार फिर से शुरू हो रही है। निजी विमानन कंपनी इंडिगो द्वारा इसका संचालन किया जाएगा। हालांकि नए शेड्यूल के हिसाब से येह फ्लाइट अभी सप्ताह में 4 दिन ही चलेगी। देश में लगे लॉकडाउन के दौरान 25 मार्च से ही प्रयागराज कोलकाता फ्लाइट का संचालन बंद हुआ था। इस बीच मई माह से प्रयागराज से कुछ फ्लाइट शुरू हुई लेकिन उसमें कोलकाता फ्लाइट का नाम नहीं था। अभी वर्तमान समय प्रयागराज से मुंबई, बंगलुरु, पुणे और दिल्ली के लिए इंडिगो की फ्लाइट संचालित है। इसके अलावा एलाइंस एयर की दिल्ली की फ्लाइट दी चल रही। अब 26 जुलाई से निजी विमानन कंपनी इंडिगो कोलकाता फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। अभी यह फ्लाइट सप्ताह में 4 दिन ही चलेगी। लॉकडाउन के पूर्व येह फ्लाइट हर रोज प्रयागराज से उपलब्ध थी। नए शेड्यूल के तहत कोलकाता फ्लाइट रविवार ,मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को प्रयागराज से चलेगी। इसकी रवानगी प्रयागराज से दिन में 1:30 बजे होगी और 3:50 पर यह फ्लाइट कोलकाता पहुंच जाएगी। इसी तरह कोलकाता से यह फ्लाइट सुबह 10:50 बजे चलेगी और यहां दिन में 1:00 बजे आ जाएगी। उधर लॉकडाउन लगने के पूर्व कोलकाता फ्लाइट ही प्रयागराज से रायपुर जाती थी और रायपुर से वापस आने के बाद यहां से कोलकाता के लिए प्रस्थान करती थी ,लेकिन इंडिगो के नए शेड्यूल में अभी इसका संचालन प्रयागराज से कोलकाता के बीच ही होगा ।ऐसे में अभी रायपुर के लिए आने वाले कुछ समय तक यात्रियों को प्रयागराज से सीधी फ्लाइट का इंतजार करना होगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें