फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: कंगना बोलीं- राहुल गांधी मॉक पार्लियामेंट में ही अपना ख्वाब पूरा कर सकते हैं, असल संसद में नहीं

Thu, 05 Nov 2026 12:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कंगना ने विपक्ष के लोकतंत्र बचाओ यात्रा अभियान और राहुल गांधी के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्ष के ऐसे राजनीतिक पैंतरे और झांसे काम करने वाले नहीं हैं। ये सब सिर्फ मॉक पार्लियामेंट में ही सपने पूरे कर सकते हैं। वास्तविक पार्लियामेंट में इनके सपने पूरे होने वाले नहीं हैं
विज्ञापन
अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत बुधवार को सिविल लाइंस स्थित एक उद्घाटन समारोह में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने प्रशंसकों का अभिवादन किया और दीपावली व भैया दूज की शुभकामनाएं दीं। कंगना ने प्रयागराज को आध्यात्मिक नगरी बताते हुए यहां आगमन को अपना परम सौभाग्य बताया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रयागराज आईं फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने विपक्ष के लोकतंत्र बचाओ यात्रा अभियान और राहुल गांधी के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्ष के ऐसे राजनीतिक पैंतरे और झांसे काम करने वाले नहीं हैं। ये सब सिर्फ मॉक पार्लियामेंट में ही सपने पूरे कर सकते हैं। वास्तविक पार्लियामेंट में इनके सपने पूरे होने वाले नहीं हैं। जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ खड़ी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें