प्रयागराज जंक्शन पर रॉड लेकर दौड़ते लोगों की वायरल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रयागराज जंक्शन पर सुरक्षा के इंतजामों की कलई खोलने वाला एक वीडियो शनिवार को वायरल हुआ। वीडियो में प्लेटफाॅर्म-छह पर कुछ अराजक तत्व डंडा और रॉड लेकर भागते दिखाई दिए। इस वजह से वहां बैठे यात्री दहशत में आ गए।
45 सेकंड का वायरल वीडियो शुक्रवार रात का बताया जा रहा है। इसमें कुछ लोग डंडा, रॉड और सरिया लेकर दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। दीवार फांद कर प्लेटफार्म-छह पर पहुंचते हैं। वीडियो में एक महिला भी डंडा लेकर खड़ी दिखाई दी है। खास बात यह है कि प्लेटफार्म-छह पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं, लेकिन आरपीएफ और जीआरपी के जवान दिखाई नहीं दे रहे।
प्रयागराज जंक्शन आरपीएफ प्रभारी अमित मीणा का कहना है कि प्लेटफार्म-छह के पास रेलवे का काम चल रहा है। वहीं पर रहने वाले मजदूरों के बच्चों में बीच शुक्रवार विवाद हुआ था। उन्हें चेतावनी दी गई कि अगर दोबारा ऐसी हरकत की तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।