फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सेरेब्रल पाल्सी के मरीजों के इलाज में सहायक हो रहा गूगल ट्रांसलेटर

Sun, 25 Jun 2023 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। विदेशों से आने वाले सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित बच्चों के अभिभावकों के लिए गूगल ट्रांसलेटर मददगार साबित हो रहा। इलाज के दौरान डॉक्टर और अभिभावकों की बीच आने वाली भाषा की समस्या दूर गई है। त्रिशला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को कर्नलगंज इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में यह जानकारी डाक्टर जितेंद्र जैन ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि साउथ अफ्रीका के अंगोला से इलाज को आए फेर्नादेस औरो मार्कोस (14) के बड़े भाई फेर्नान्देस रिवाल्डो रोला अल्वेस को हिंदी एवं इंग्लिश दोनों ही भाषाओं की समझ नहीं है। वह सिर्फ अपनी मातृ भाषा में ही बात कर पाते हैं। गूगल ट्रांसलेटर ने समस्या हल कर दी।
इसी प्रकार डॉ. जैन ने बांग्लादेश से आए अब्दुल रहमान, श्रीलंका से क्रिस्टीना, कनाडा से ईजा आलिम, अमेरिका से अब्दुलाही, मलेसिया से हर अंजुनी आदि के अभिभावकों का उदाहरण दिया।
विज्ञापन

नेशनल ट्रस्ट के कार्यक्रम निदेशक उमेश कुमार शुक्ल ने दिव्यांगजन और सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित बच्चों के अभिभावकों से निरामया, लीगल गार्डियनशिप, ज्ञान प्रभा एजुकेशनल सपोर्ट, घरौंदा ग्रुप होम फॉर एडल्ट जैसी केंद्र सरकार की विभिन्न नीतियों एवं योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें