फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : नृत्य करने वाले युवक से किया समलैंगिक विवाह, हार्मोंस की गोलियां खिलाकर ठगे आठ लाख

Mon, 11 May 2026 07:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नृत्य करने वाले एक युवक को लड़की बनाने का झांसा देकर एक युवक ने पहले हार्मोंस की गोलियां खिलाई फिर मंदिर में शादी रचाई। दोनों साथ रह रहे थे। इस बीच लड़की बनवाने के बहाने उसके साथ आठ लाख रुपये की ठगी भी की गई। आरोप है कि युवक अब दूसरी शादी करने के फिराक में है। इसकी शिकायत मेजा पुलिस से की गई है।
विज्ञापन
Prayagraj - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नृत्य करने वाले एक युवक को लड़की बनाने का झांसा देकर एक युवक ने पहले हार्मोंस की गोलियां खिलाई फिर मंदिर में शादी रचाई। दोनों साथ रह रहे थे। इस बीच लड़की बनवाने के बहाने उसके साथ आठ लाख रुपये की ठगी भी की गई। आरोप है कि युवक अब दूसरी शादी करने के फिराक में है। इसकी शिकायत मेजा पुलिस से की गई है।

 

मेजा क्षेत्र में नृत्य करने वाले युवक ने मेजा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके साथ सिरसा क्षेत्र के एक युवक ने पहले लड़की बनवाने का झांसा दिया। फिर मंदिर में समलैंगिक शादी रचाई। हार्मोंस की गोलियां भी खिलाई गई। आरोप है कि इस बीच लड़की बनवाने के लिए आठ लाख रूपये की ठगी भी की गई। अप्राकृतिक शोषण का भी आरोप लगाया। मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। हालाकि तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

 

मामले की जानकारी हुई है। अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच-पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी। एसपी उपाध्याय एसीपी मेजा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें