फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी जेठ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी जेठ गिरफ्तार
विज्ञापन

देवर पहले ही भेजा जा चुका है जेल, धूमनगंज का मामला
प्रयागराज। धूमनगंज में भाई की पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा आरोपी जेठ गिरफ्तार कर लिया गया। चार महीने से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस ने बताया कि उसे जेल भेज दिया गया है। धूमनगंज की रहने वाली विवाहिता ने पिछले साल देवर व जेठ पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। बताया था कि उसका पति बाहर रहता है। वह ससुराल में बच्चों संग रहती है। आरोप लगाया कि देवर व जेठ पप्पू उर्फ शहनवाज ने एक दिन उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी और कुछ दिनों बाद ही देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन जेठ हाथ नहीं आया था जिस पर उसकी तलाश की जा रही थी। मंगलवार को उसे खेलगांव रेलवे पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें