सोरांव में फेसबुक के माध्यम से दोस्ती करने वाली युवती को झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो भी धोखे से तैयार कर लिया है और वायरल करने की धमकी देते हुए उसका शारीरिक शोषण कर रहे हैं। मामले में युवती की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समय तीन अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
फाफामऊ इलाके की एक युवती की फेसबुक के माध्यम से महेंद्र नाम के युवक से प्रेम संबंध हो गया था। बात आगे बढ़ी तो दोनों मिलने जुलने लगे। इस दौरान वह युवती को घुमाने के बहाने सोरांव के एक स्वीट हाउस में लेकर आया।
युवती ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि महेंद्र कई बार उसी स्वीट हाउस में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसमें उसके कुछ दोस्त भी साथ देते थे। आरोप है कि आरोपी महेंद्र इसका एक वीडियो बना लिया था जो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। पुलिस ने मामले में महेंद्र समेत तीन अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।