फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Flood : मम्फोर्डगंज स्लूज गेट में रिसाव की सूचना के बाद देर रात तक जुटी रही टीम, स्थित नियंत्रण में

Sun, 03 Aug 2025 11:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बाढ़ के बीच मम्फोर्डगंज स्लूज गेट में रिसाव की जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर देर रात सिंचाई विभाग, छह लेन पुल बनाने वाली एजेंसी के अफसरों के अलावा विधायक हर्षवर्धन बाजपेई भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
स्लूज गेट में रिसाव के बाद देर रात तक बचाव कार्य में जुटी रही टीम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाढ़ के बीच मम्फोर्डगंज स्लूज गेट में रिसाव की जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर देर रात सिंचाई विभाग, छह लेन पुल बनाने वाली एजेंसी के अफसरों के अलावा विधायक हर्षवर्धन बाजपेई भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों का कहना है कि किसी तरह के खतरे की बात नहीं है हालांकि एहतियातन बालू से भरी बोरियां डालने का काम देर रात तक जारी रहा।

गंगा-यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण स्लूज गेट बंद कर दिया गया है। शनिवार को दिन में झमाझम बारिश के बाद देर शाम स्लूज गेट में रिसाव की सूचना आई। सिटिजन कमेटी के सदस्यों की सूचना पर देर रात विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, सिंचाई विभाग के अफसर, बाढ़ नियन्त्रण की टीम, सिक्स लेन पुल बनाने वाली कंपनी के प्रतिनिधि मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि माैके पर गेट की 25 चूड़ी घुमानी पड़ी। यह भी चर्चा रही कि कर्मचारियों ने ही थोड़ा गेट खोल दिया था जिसे बंद किया गया। गेट टेढ़ा होने की भी आशंका जताई जा रही थी। ऐसे में देर रात तक बालू भरी बोरियां डाले जाने का काम होता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें